बिलासपुर :- हाईकोर्ट के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चकरभाठा निवासी 31 वर्षीय युवा व्यवसायी जैकी गेही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जैकी गेही की चकरभाठा में कपड़ों की दुकान है और वह पार्टी करने के बाद घर लौटने के लिए अपने दोस्त आकाश चंदानी को फोन कर बुलाया। आकाश अपने मित्र पंकज के साथ इनोवा लेकर जैकी को लेने पहुंचा।रात के सन्नाटे में एनएच पर इनोवा 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। हाईकोर्ट के पास स्थित गुरुनानक ढाबा के करीब पहुंचने पर ड्राइवर आकाश ने गुटखा थूकने के लिए चलते वाहन का दरवाजा खोल दिया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी खा गई।हादसे के समय जैकी पिछली सीट पर बैठा था। कार के पलटने के दौरान खुला हुआ दरवाजा दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जैकी कार से बाहर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आकाश और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाश को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच जारी है।Spread the lovePost navigationसेवा में थी पत्नी, अनुकंपा नियुक्ति से वंचित रहा बेटा: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी युक्तियुक्तकरण में अनियमितताओं को लेकर 34 शिक्षकों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, शिक्षा विभाग पर नियमों के उल्लंघन का आरोप