नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली एक बार फिर अपने पब ‘वन8 कम्यून’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। बेंगलुरु के कस्तूरबा रोड स्थित इस पब पर सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और कानून उल्लंघन के चलते FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई 29 मई को पुलिस की गश्त के दौरान मिली शिकायत के आधार पर की गई।कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्जपुलिस ने पुष्टि की है कि पब के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ कोटपा की धारा 4 और 21 के तहत केस दर्ज किया गया है, जो सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित करता है। यह कार्रवाई बेंगलुरु पुलिस के उस विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसमें धूम्रपान और समयसीमा उल्लंघन पर सख्ती बरती जा रही है।पहले भी लग चुके हैं आरोपयह पहला मौका नहीं है जब ‘वन8 कम्यून’ पर कानूनी शिकंजा कसा है।जून 2023: निर्धारित समय से अधिक समय तक पब खुले रखने पर एफआईआरदिसंबर 2023: अग्निशमन विभाग से NOC न होने पर BBMP ने नोटिस जारी किया थादेशभर में कई ब्रांचविराट कोहली का यह प्रतिष्ठान दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, गुरुग्राम और पुणे जैसे बड़े शहरों में मौजूद है। बेंगलुरु में इसकी शुरुआत दिसंबर 2023 में हुई थी।IPL 2025 में RCB फाइनल मेंइधर, क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली फिलहाल RCB के लिए आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं। अपनी दमदार बल्लेबाज़ी से उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया है। 3 जून को शाम 7 बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जहां आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलने वाला है क्योंकि दोनों टीमें अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं।Spread the lovePost navigationरिश्ते की आड़ में रची गई हत्या की खौफनाक साजिश, मकान मालिक की संपत्ति हड़पने के लिए महिला ने केरोसीन डालकर लगाई आग आईपीएल 2025 का महामुकाबला आज: खिताबी सूखा खत्म करने उतरेंगी आरसीबी और पंजाब किंग्स, कोहली पर रहेंगी निगाहें