बिलासपुर
बिना अनुमति संचालित OYO होटल पर निगम की रेड, तीन मंजिला अवैध भवन सील

बिलासपुर: बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी फेस-1 में नगर निगम की अनुमति के बिना चल रहे OYO होटल पर निगम ने कड़ी कार्रवाई की। पार्षद रेखा पांडेय की शिकायत पर नगर निगम की भवन शाखा ने मौके पर निरीक्षण किया और पाया कि तीन मंजिला अवैध भवन में 17 कमरे तैयार कर OYO होटल का संचालन हो रहा था।
जांच में यह सामने आया कि भवन का नक्शा निगम से स्वीकृत नहीं कराया गया था। होटल के बोर्ड को पहले हटा दिया गया था, लेकिन संचालन जारी रहा। होटल गायत्री केडिया नामक भवन स्वामी की संपत्ति पर संचालित किया जा रहा था।
नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर भवन शाखा की टीम ने होटल को सील कर दिया और स्टाफ से पूछताछ की। स्टाफ कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
यह कार्रवाई बिलासपुर नगर निगम की ओर से बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्ती का संदेश है।





