गरियाबंद

पत्रकारों पर हमला करने वाले चार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गरियाबंद | जिले के थाना राजिम क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार प्रार्थी नेमीचंद बंजारे और उनके साथी पत्रकार जितेन्द्र सिन्हा, शेख इमरान, थानेश्वर साहु, आदी चक्रधारी के साथ मारपीट और झगड़े की सूचना पर राजिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी राजिम को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक विशेष टीम गठित की, जिसने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी रायपुर की ओर भाग रहे हैं, जिस पर टीम तत्काल रवाना होकर रायपुर में घेराबंदी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. उत्तम भारती पिता स्व. आशाराम भारती, उम्र 22 वर्ष

  2. मयंक सोनवानी पिता स्व. देवनाथ सोनवानी, उम्र 19 वर्ष

  3. चंद्रभान बंजारे उर्फ भानु पिता ईतवारी राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी पितईबंद थाना राजिम

  4. शशांक गरड उर्फ शानु रॉव पिता दानी राम रॉव, उम्र 23 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा रायपुर थाना डी.डी. नगर

पुलिस द्वारा चारों आरोपियों पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से पत्रकार जगत एवं आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button