छत्तीसगढ़

अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, कार्रवाई से मचा हड़कंप

कवर्धा: : कबीरधाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ शराब और लाहन की भारी मात्रा जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के विशेष निर्देशन पर की गई।

कार्रवाई के दौरान कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने 105 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की, जबकि 840 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। ग्राम सरोधा निवासी जयता राम मेरावी के मकान से 15 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।

इसी गांव के आरोपी शौकी राम के घर से भी 15 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, हालांकि आरोपी फरार हो गया। वहीं ग्राम सरोधा के नाले किनारे से लावारिस हालत में 75 बल्क लीटर महुआ शराब और 840 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

 

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button